एटा, फरवरी 13 -- शुक्रवार को सीडीओ ने जिला उद्योग उपायुक्त कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय में अव्यवस्था और कर्मचारियों की अनुपस्थिति देख सख्त रुख अपनाया। समय से कार्यालय न पहुंचने वाले दो नियमित और पांच संविदा कर्मियों का वेतन व मानदेय रोकने के निर्देश जारी किए। सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र सुबह करीब 11 बजे जब जिला उद्योग कार्यालय पहुंचे, तो वहां सन्नाटा पसरा मिला। हाजिरी रजिस्टर की जांच करने पर पता चला कि कुल 10 नियमित कर्मचारियों में से एएम इंद्रपाल सिंह और जेए सरिता भारद्वाज अनुपस्थित थे। वहीं संविदा कर्मियों में वीरेंद्र पाल, गौरव चौहान, अश्वनी माहेश्वरी, भारत सिंह और प्रशांत पाथरे भी ड्यूटी से गायब पाए गए। सीडीओ ने इन सभी सातों कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से वेतन और मानदेय रोकने का आदेश दिया। निरीक्षण के बाद सीडीओ ने विभ...