हाथरस, जनवरी 2 -- हाथरस, संवाददाता। बुधवार को बीएसए कार्यालय में शिक्षक ने नशे की हालत में वहां तैनात कर्मचारियों से सीडीओ के नाम वसूली की और रुपये न देने पर धमकाया। बीएसए ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नगला इमलिया स्थित संविलियन विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक मनीष प्रताप गौतम 31 दिसंबर को बीएसए कार्यालय पर पहुंचा। जहां कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने उसे अंदर जो से रोका। आरोप है कि नशे में धुत शिक्षक जबरन कार्यालय में गया। इसके बाद प्रत्येक कक्ष में जाकर कार्यरत स्टाफ से मुख्य विकास अधिकारी के नाम पर नववर्ष के त्योहार के लिए तीन-तीन हजार रुपये की मांगने लगा। इतना ही नहीं कर्मचारी की जेब से रुपये निकाल कर अपनी जेब में रख लिए। शिक्षक ने धमकाते हुए कहा कि यदि तीन-तीन हजा...