लखीमपुरखीरी, मार्च 4 -- अधिकारी व कर्मचारी समय पर दफ्तर पहुंच रहे हैं या नहीं इसकी हकीकत जानने के लिए सीडीओ अभिषेक कुमार ने मंगलवार की सुबह 10:10 बजे डीआईओएस, बीएसए आफिस सहित विकास भवन के दफ्तरों में अचानक छापा मारा। अधिकारियों के साथ ही करीब 25 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। स्पष्टीकरण साक्ष्य सहित न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। सीडीओ ने यह भी कहा कि अगली बार अनुपस्थति मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। देर से दफ्तर पहुंचने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। सीडीओ ने सुबह 10:10 बजे डीआईओएस आफिस का निरीक्षण किया। यहां नौ कर्मचारियो के सापेक्ष मात्र दो कर्मचारी उपस्थित मिले। प्रधान सहायक अश्विनी कुमार वर्मा, वरिष्ठ सहायक अशोक कुमार सिंह, तौसीफ अहम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.