पलामू, जनवरी 1 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के उपनगरीय क्षेत्र जोड़ गांव के निवासी और पेशे से अधिवक्ता सतीश मिश्रा और गृहिणी अमिता मिश्रा के सुपुत्र प्रियांशु का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कर लिया गया है। भारतीय लोक सेवा आयोग के कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज(सीडीएस)1-2025 की परीक्षा में 294 रैंक हासिल हुआ है। 23 वर्षीय प्रियांशु बचपन से ही भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देखा करता था जिसे उसने हासिल भी कर लिया। प्रियांशु ने बताया कि चेन्नई स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी में वह योगदान देकर अप्रैल-2026 से 2027 तक चलने वाले सत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। इसके पूर्व उसे सीआईएसएफ में सब-इंस्पेक्टर पद पर योगदान देने का अवसर मिला था परंतु उसका लक्ष्य भारतीय सेना था। प्रारंभिक शिक्षा मेदिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.