बस्ती, अप्रैल 2 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। दुबौलिया थानाक्षेत्र के उभाई गांव में किशोर की मौत के मामले में परिजनों की शिकायत पर भले ही सीडब्ल्यूसी ने जांच शुरू कर दी, लेकिन जांच आगे नहीं बढ़ सकी है। सीडब्ल्यूसी की ओर से 26 मार्च को ही एसपी बस्ती के माध्यम से किशोर के मौत के मामले में पुलिस कर्मियों को नोटिस भेजकर एक अप्रैल को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया गया था। लेकिन एक अप्रैल कोई भी पुलिसकर्मी सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश नहीं हुआ। सीडब्ल्यूसी के चेयरपर्सन प्रेरक मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को कोर्ट के समक्ष कोई पेश नहीं हुआ, रिमाइंडर भेजा जा रहा है। प्रकरण में डीएम स्तर पर गठित एडीएम व एएसपी की टीम भी जांच कर रही है। उभाई गांव के किशोर आदर्श उपाध्याय को पुलिस ने मारपीट के मामले में हिरासत में लिया था। परिजनों का आरोप है कि 24 मार्च को हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.