बांदा, दिसम्बर 13 -- बांदा। संवाददाता टूरिस्ट बस की सीट में बैठने को लेकर हुए विवाद में सूरत से लौट रही बस को आधा दर्जन युवको ने रोक लिया। चालक और खलासी को हॉकी और डंडों से दौड़ा दौड़ाकर पीटा। जिससे चौराहे पर जाम लग गया। लोग तमाम बीन खड़े होकर देखते रहे। गंभीर रूप से घायल चालक और खलासी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। हालाकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शहर के कालू कुआं मोहल्ला निवासी 42वर्षीय धर्मेद सिंह प्राइवेट टूरिस्ट बस चलाता है। बस बांदा से सूरत चलती है। शनिवार की सुबह करीब 10.30 बजे वह सूरत से बस लेकर बांदा आया। तभी क्योटरा तिराहे के पास आधा दर्जन युवक आ धमके। युवक ने बस के आगे बाइक खड़ी कर दी। इस पर बस चालक ने बस को रोक दिया। बस रुकते ही चालक और खलासी जैसे ही बस ...