फतेहपुर, जनवरी 4 -- थरियांव। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर स्टंटबाजी करते हुए एक बाइक सवार युवक का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया में वायरल हो गया। पुलिस वीडियो में दिख रही बाइक के नंबर के आधार पर युवक की तलाश में जुट गई है। वीडियो थरियांव थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बाइक सवार युवक ने हाईवे पर फर्राटा भरते हुए ऐसा स्टंट किया जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि युवक चलती बाइक पर लेटकर कई किमी तक बाइक दौड़ाता रहा। व्यस्तम हाईवे पर इस तरह की स्टंटबाजी किसी भी पल बड़े हादसे को दावत दे सकती थी, लेकिन युवक को न तो कानून का डर था और न ही अपनी जान की परवाह। इस खतरनाक स्टंट का पीछे से जा रहे कार सवार युवकों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल...