हिन्दुस्तान संवाददाता, फरवरी 16 -- बिहार के गया जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सोमवार को ट्रेन में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत हो गई। घटना 6 नंबर प्लेटफॉर्म की है। दिल्ली जाने वाली महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्री ट्रेन के नीचे आ गए। उनके शव ट्रैक पर बिखर गए। दोनों ने गयाजी से नई दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का जनरल टिकट लिया था। जनरल कोच में सीट पाने की हड़बड़ी में उन्होंने अपनी जान गंवा दी। मृतकों में एक की पहचान जहानाबाद जिले के डेहरी थाना क्षेत्र निवासी सरयू प्रसाद पिता गनौरी साहब के रूप में हुई है। जबकि दूसरा यात्री खालिद आलम पिता खुर्शीद आलम था गयाजी जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के भगहर का रहने वाला था। दोनों के पास मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान की गई। घटना की सूचना दोनों के परिजन को दे दी गई है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.