आरा, अक्टूबर 10 -- आरा। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीटों के बंटवारे को लेकरअभी खींचतान चल ही रही है कि जदयू नेता की ओर से नामांकन की तिथि मीडिया में जारी कर दी गई है। इसे ले चर्चा का बाजार गर्म है। बता दें कि जदयू के एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अपने नामांकन की तिथि आगामी 17 सितंबर को मीडिया कर्मियों को बता दी है। उन्होंने कहा कि वे नामांकन की तैयारी में जुट गये हैं। बता दें कि भोजपुर में सात सीटें हैं और श्रीभगवान सिंह जगदीशपुर सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं। पिछली बार बगावत कर उन्होंने लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और वे दूसरे स्थान पर रहे थे। फिलहाल वे जदयू में हैं। हालांकि जिले की अन्य सीटों पर नाम के कयास लगाये जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.