बिहारशरीफ, फरवरी 8 -- सीटेट परीक्षा: बायोमेट्रिक ने खोली पोल, दूसरे के बदले परीक्षा दे रहा 'मुन्ना भाई' गिरफ्तार फोटो: 08 नालंदा 01: गिरफ्तार मुन्ना भाई को थाना ले जाती पुलिस। नालंदा, निज संवाददाता। कैम्ब्रिज स्कूल रामनगर सिलाव के परीक्षा केंद्र पर रविवार को सीटेट की परीक्षा के दौरान प्रशासन ने एक फर्जी परीक्षार्थी (मुन्ना भाई) को रंगेहाथ दबोच लिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रह्लाद कुमार ने बताया कि दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान जब अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच की जा रही थी, तब उसकी फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं हुआ। इसकी सूचना तुरंत दिल्ली स्थित मुख्य केंद्र से परीक्षा संचालक को भेजी गई। सूचना मिलते ही केंद्र पर हड़कंप मच गया और स्थानीय पुलिस व अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है...