रामगढ़, दिसम्बर 15 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सीटू की रामगढ़ जिला कमेटी की बैठक सोमवार को एनसीओइए कार्यालय भुरकुंडा में हुई। इसका शुभारंभ वासुदेव साव ने झंडोत्तोलन कर किया। बैठक में 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक विशाखापट्टनम में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय सम्मेलन पर चर्चा हुई। इसमें अर्जुन सिंह ने कहा कि सम्मेलन कई मायनो में ऐतिहासिक होगा। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के चार लेबर कोड मजदूर विरोधी है। इसके खिलाफ सीटू आरंभ से ही आवाज उठा रहा है। 22 दिसंबर को सीटू का प्रतिनिधिमंडल रामगढ़ डीसी से मुलाकात कर चारो लेबर कोड को निरस्त करने की मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपेगा। बैठक में संजय शर्मा, संजय वर्मा, सुशील कुमार, वसंत कुमार, जगन्नाथ पासवान, विक्रमा सिंह यादव, आजाद भुईयां, बलभद्र दास, शिवसागर सिंह आदि शामि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.