रामगढ़, जनवरी 16 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सीटू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रेलीगढ़ा परियोजना के पिट ऑफिस समक्ष 4 श्रम कोड के खिलाफ में विरोध प्रकट किया। इसके साथ ही पिट मीटिंग कर 4 श्रम कोड के खिलाफ में 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए कर्मियों से अपील किया। सीटू नेता धनेश्वर तुरी, गौतम बनर्जी, देवनाथ महलीइ आदि ने मजदूर कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने और मजदूरों के हक अधिकार छिनने के उद्देश्य से चार बिल कोड जबरन देश ऊपर थोपने का काम कर रही है। जिसे मजदूर किसी भी कीमत पर लागू होने नहीं देंगे। पिट मीटिंग की अध्यक्षता महादेव मांझी और संचालन प्रदीप रजक ने की। जबकि मीटिंग में शंभू कुमार, दशरथ करमाली, रमेश महली रासो सिंह, बिरजा बेदिया, जगू करमाली, सुशील कुमार, अजय कुमार, रहमान अताउल्...