कोडरमा, मार्च 10 -- झुमरीतिलैया निज प्रतिनिधि । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को ब्लॉक परिसर स्थित तालाब पार्क में सीटू के बैनर तले विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जिंदाबाद, महिला हिंसा पर रोक लगाओ, बराबरी का अधिकार देना होगा, महिला शोषण पर रोक लगाओ आदि नारे लगाए गए। झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी ने कहा कि 8 मार्च 1917 को सबसे पहले सोवियत रूस में महिलाओं ने अपनी मजदूरी बढ़ाने और बराबरी के लिए आंदोलन किया था। इस दिवस की स्थापना उन महिलाओं ने की थी, जो इस समाज व्यवस्था को बदलना चाहती थीं। इसी के साथ यह दिन उन महिलाओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का भी है, जिन्होंने इतिहास की धारा को उलट कर सचमुच में ऐसे समाजवादी समाज की स्थापना की, जहां नारियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.