कोडरमा, मई 2 -- कोडरमा, संवाददाता। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन के बैनर तले गुरुवार को वीर कुंवर सिंह पार्क, झुमरीतिलैया में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। आंगनबाड़ी यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी ने लाल झंडा फहराया। इस दौरान शिकागो के शहीदों को लाल सलाम, दुनिया के मजदूरों एक हो, मजदूर विरोधी लेबर कोड वापस लो, साम्राज्यवाद - आतंकवाद हो बर्बाद आदि नारे लगाते हुए श्रद्धांजलि दी गई। सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि अमेरिका के शिकागो शहर में तीन मई 1886 को करीब 40 हजार मजदूर आठ घंटे की काम के लिए सड़कों पर उतर आए और पुलिस ने भूखे-प्यासे मजदूरों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इसमें आठ मजदूर शहीद हो गए। उसी समय खून से सने उन मजदूरों के कपड़ो को लाल परचम बना कर आसमान की तरफ लहरा दिया और तब से ही दुनिया भर में मई दिवस मनाया जात...