बोकारो, फरवरी 22 -- रेड बुक्स डे के अवसर पर सेक्टर 9 सीटू कार्यालय में शुक्रवार को एक संगोष्ठी आयोजित किया गया। संगोष्ठी में वरिष्ठ नेता बी डी प्रसाद ने कहा समाज में दो ही वर्ग हैं, एक शोषक वर्ग और दूसरा शोषित वर्ग। जबकि आज शोषण करने का चरित्र बदल गया है। पूंजीवादी व्यवस्था में कारपोरेट घरानों का दबदबा कायम हो गया है। नतीजतन शोषित वर्ग की एक बहुत बड़ी आबादी को जीवन जीने लायक मजदरी भी नहीं मिल पाता है। इसलिए आज जरूरत किसान मजदूर एकता कायम कर आंदोलन की गति को तेज करना है। इस अवसर पर मार्क्सवादी साहित्य का सामुहिक पाठ किया गया। गोष्ठी को सचिव राज कुमार गोरांई,आर बी सिन्हा,आर के पी वर्मा,एस एन प्रसाद, जनार्दन प्रसाद,एस के राय ने भी संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.