मुरादाबाद, फरवरी 7 -- मुरादाबाद। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) जिले में शनिवार को 21 केंद्रों पर हुई। शनिवार को हुई परीक्षा में पंजीकृत 15527 अभ्यर्थियों में से 13445 ने परीक्षा दी। 86.59 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। पेपर देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि चंद्रमा पृथ्वी का एक चक्कर कितने दिनों में पूरा करता है जैसे सवाल पूछे गए। वहीं विषय से संबंधित सवाल उलझाने वाले ही थे। अभ्यर्थियों ने पेपर को ओवरआल कठिन बताया। शनिवार को सीटीईटी के पहले दिन केंद्रों पर सख्त निगरानी व चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। प्रथम पाली व दूसरी पाली की परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर काफी कठिन था। सामान्य ज्ञान के पोर्शन फिर भी ठीक थे लेकिन अंग्रेजी के सवालों ने उलझाकर रखा। पहली पाली की परीक्षा सु...