वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में दो दिनों में 90 फीसदी अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। सिटी कोऑर्डिनेटर और संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोइराजपुर की प्रधानाचार्य डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि सीबीएसई की ओर से आयोजित परीक्षा में शनिवार को लगभग 89 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। रविवार को प्रथम पाली में 45 केंद्रों पर 29,581 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिनमें 26,359 उपस्थित और 3,222 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 28 केंद्रों पर 20,707 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 18,788 उपस्थित और 1,919 अनुपस्थित पाए गए। दोनों दिन औसतन लगभग 90 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...