मऊ, फरवरी 9 -- मऊ, संवाददाता। केंद्रीय शिक्षक पात्रता (सी-टेट) परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भी सॉल्वर केंद्र के अंदर प्रवेश कर गया। नगर के सहादतपुरा स्थित परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली की के दौरान बायोमेट्रिक जांच में संदिग्धता पाए जाने पर केंद्र व्यवस्थापक की सूचना पर पुलिस ने दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक साल्वर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं मूल अभ्यर्थी को रिस्टीकेट कर दिया गया। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रथम पाली में सहादतपुरा स्थित अमृत पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर जांच पड़ताल के दौरान अभ्यर्थी सोना सम्राट मौर्या के स्थान पर सुशील कुमार वर्मा नामक व्यक्ति कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने साल्वर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने साल्वर और अभ्यर्थी...