गंगापार, मार्च 2 -- बामपुर में सीज बंगाली अस्पताल खोले जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस से भी आरोपी डॉक्टर ने अभद्रता की। जिस पर डाक्टर को अपनी गिरफ्त में लेकर पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया। मांडा क्षेत्र के बामपुर गांव में स्थित बंगाली दवाखाना को सीएमओ प्रयागराज ने एक शिकायत के बाद जांच में पुष्टि होने पर सीज करवा दिया था। अस्पताल सीज कराने के साथ ही आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मांडा थाने में मुकदमा भी दर्ज करवा दिया था। मुकदमा दर्ज होने और अस्पताल सीज होने के बावजूद पीछे से अस्पताल संचालित करने की एक ग्रामीण रमाशंकर ने अधिकारियों से शिकायत की। शिकायत पर भी कार्रवाई न होने पर मामले को हिन्दुस्तान अखबार ने शुक्रवार को प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने पर हरकत में आयी मांडा पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो अस्पताल पीछे से खुला पाये जाने पर डाक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.