अमरोहा, जून 29 -- सीजेरियन डिलीवरी के बाद जच्चा की मौत के मामले में शहर में संचालित आयुष्मान हॉस्पिटल के डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की है। अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव कमालपुर किसान ब्रह्मपाल सिंह का परिवार रहता है। उनकी पत्नी मोनिका गर्भवती थी। बीटी 9 मार्च को प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने पत्नी को अमरोहा शहर में कैलसा बाईपास पर स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। कमी बताकर पांच यूनिट ब्लड लेने के बाद डॉक्टर ने उसी दिन दोपहर में मोनिका का ऑपरेशन किया था। मोनिका ने एक बेटे को जन्म दिया था। वहीं, ऑपरेशन के बाद से ही मोनिका की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। परिजनों ने मोनिका को दूसरे अस्पताल में ले जाने के लिए कहा तो डॉक्टर ने रोक लिया। रात में करीब नौ बजे मोनिका की मौत हो गई थी। परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.