अमरोहा, अगस्त 20 -- पूर्व जिपं अध्यक्ष शिव स्वरूप टंडन के साथ देहात थाने में अभद्रता करने व उनके बेटे को हिरासत में रखकर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल करने के आरोप में घिरे अमरोहा के तत्कालीन एसपी उदय प्रताप सिंह व शहर कोतवाल सुधीर कुमार तोमर मंगलवार को भी सीजेएम कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। कोर्ट ने इस केस की सुनवाई की अगली तारीख अब 19 सितंबर तय की है। सेवानिवृत हो चुके दोनों अफसर कोर्ट की अवमानना में भी घिरे हुए हैं। करीब 14 साल पुराने केस में नोटिस जारी होने के बावजूद दोनों आज तक कोर्ट में पेश होने नहीं पहुंचे हैं। पिछली तारीख पर अदालत ने इनका गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए डीजीपी व एसपी अमरोहा को पत्र भेज दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था। चर्चित मामला लगभग 14 साल पुराना है। शहर की सुबोध नगर कॉलोनी निवासी एक ठेकदार की पत्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.