लखनऊ, फरवरी 12 -- कैंसर हॉस्पिटल के पास 28 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है पार्क शहर की पहली ग्रीन रूफ लाइब्रेरी के साथ 300 लोगों की क्षमता का ओपन थियेटर भी होगा लखनऊ, प्रमुख संवाददाता सीजी सिटी में कैंसर अस्पताल के पास अर्बन पार्क बनेगा। 20 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किये जा रहे इस पार्क में शहर की पहली ग्रीन रूफ लाइब्रेरी बनेगी। साथ ही एक एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में वॉटर बॉडी और जॉगिंग ट्रैक के साथ स्पोर्ट्स एरीना भी होगा। एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने गुरुवार को स्थल निरीक्षण करके पार्क को पांच सेंस थीम के आधार पर विकसित करने के निर्देश दिये। उपाध्यक्ष ने बताया कि कैंसर अस्पताल के पास ग्रीन बेल्ट की जमीन पर 28 करोड़ रुपये की लागत से अर्बन पार्क विकसित किया जा रहा है। पार्क में लाइब्रेरी के अलावा 600 मीटर लंबा जॉगिंग ट्रैक...