जमशेदपुर, दिसम्बर 19 -- जमशेदपुर। सीजीपीसी के वर्तमान प्रधान भगवान सिंह को अगले 3 वर्ष के लिए प्रधान की सेवा सौंपे जाने पर मानगो के वरिष्ठ लोगों ने सम्मानित किया। विशेष रूप से अजीत सिंह द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरदार भगवान सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह एवं उनकी पूरी टीम को शॉल एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। मौके पर प्रधान भगवान सिंह ने अपने बुजुर्गों का के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इन्हीं बुजुर्गों के चलते मैं यहां हूं। सरदार शैलेंद्र सिंह ने तीन वर्ष में किए गए कार्यों की जानकारी दी। मौके पर उपाध्यक्ष चंचल सिंह, मानगो के चेयरमैन कुलविंदर सिंह पन्नू, सुखविंदर सिंह राजू, सुखदेव सिंह बिट्टू, सतबीर सिंह ग्रेवाल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ बुजुर्ग अजीत सिंह, संता सिंह, मानगो गु...