जमशेदपुर, फरवरी 13 -- सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह ने बुधवार को साकची स्थित कार्यालय में बैठक कर अपनी नई कमेटी की घोषणा की। टीम में आंशिक बदलाव किया गया है, लेकिन भगवान सिंह अपनी पुरानी टीम के साथ अगले तीन साल भी कमेटी का नेतृत्व करेंगे। नई टीम में साकची के प्रधान निशान सिंह और सतिंदर सिंह रोमी को हटाया गया है। उनकी जगह टिनप्लेट के प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर और साकची से सुखविंदर सिंह राजू को शामिल किया गया है। बारीडीह से कुलदीप सिंह हटाकर अवतार सिंह सोखी को वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया। नामदाबस्ती के प्रधान जत्थेदार दलजीत सिंह को संयुक्त सचिव बनाया गया। सिख विजडम की कमान अब परविंदर सिंह सोहल के हाथ में है। पूर्व कन्वेनर कुलविंदर सिंह पन्नू समय नहीं दे पाने के बावजूद सलाहकार के रूप में सहयोग देंगे। बैठक की श...