रांची, फरवरी 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा-2023 के कथित पेपर लीक मामले में आरोपी संतोष मस्ताना को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। इस मामले में पुलिस ने उन्हें पहले गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। जांच के दौरान संतोष मस्ताना ने पेपर लीक के आरोप से इनकार करते हुए कहा था कि यह केवल गेस क्वेश्चन का मामला है, न कि प्रश्नपत्र लीक का। गौरतलब है कि सीजीएल परीक्षा 21 और 22 सितंबर 2024 को आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक के आरोपों को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया था कि जांच में अब तक प्रश्नपत्र लीक के ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। सीआईडी जांच में भी फिलहाल पेपर लीक की पुष्टि नहीं होने की बात सामने आई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.