रांची, मई 15 -- रांची, संवाददाता। झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सीजीएल परीक्षा के पेपर लीक मामले में जेल में बंद पांच आरोपियों को झटका लगा है। उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। सीआईडी के विशेष न्यायाधीश एसएन तिवारी की अदालत ने बीते 8 और 14 मई को याचिका पर सुनवाई के पश्चात आदेश सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने कुंदन कुमार, राम निवास राय, शशि भूषण दीक्षित, विवेक रंजन एवं कृष्णा स्नेही को राहत देने से इनकार किया है। आरोपियों ने पिछले महीने जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की थी। सीआईडी ने आरोपियों को उक्त मामले में 25 मार्च 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, तब से जेल में हैं। इससे पूर्व अदालत कविराज, रोबिन कुमार, अखिलेश कुमार, गौरव कुमार, निवास कुमार राय और अभिलाष कुमार को जमानत देने से इनकार कर चुकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.