नैनीताल, मार्च 18 -- नैनीताल। पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले नौकाओं की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। नैनीताल बोट एसोशिएसन के महासचिव नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अक्तूबर से मार्च तक बारी-बारी से नौकाओं की मरम्मत का कार्य किया जाता है। वार्निश आदि के बाद धूप में सुखाकर नाव की जांच की जाती है। इसके बाद नाव को झील में उतारा जाता है। वर्तमान में नैनीताल में चप्पू वाली 222 और पैडल वाली 90 बोट हैं। चप्पू वाली नाव की मरम्मत हर वर्ष की जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.