लखीमपुरखीरी, नवम्बर 23 -- लखीमपुर, संवाददाता। सर्दी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार देर रात मौसम में अचानक बदलाव के साथ सीजन का पहला घना कोहरा छा गया। रविवार सुबह हालात ऐसे रहे कि दृश्यता 20 मीटर से भी कम रही, जिससे लोगों को सड़क पर वाहन चलाने में खासा एहतियात बरतना पड़ा। सुबह के नौ बजे तक जिले में शहर से लेकर देहात तक घना कोहरा छाया रहा। जानकारों का कहना है कि इसी के साथ हवा की गति बढ़ने से सर्दी और भी बढ़ने के आसार है। शनिवार की रात गहराने के साथ ही कोहरे की चादर फैलनी शुरू हो गई। देर रात तक शुरू हुआ कोहरा रविवार की सुबह नौ बजे तक कोहरा नहीं छट सका। शहरी इलाकों में सुबह के वक्त वाहनों की लाइट जलाकर निकलना पड़ा। वहीं ग्रामीण इलाके में कोहरा और घना रहा। इसके बाद भी गन्ना भरे वाहन बिना रिफलेक्टर के दौड़ रहे हैं। इससे हादसों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.