बरेली, जनवरी 10 -- कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने बरेली समेत आसपास का इलाके को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है। शुक्रवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के भी नीचे आ गया है। वहीं, दिन में धूप के चलते ठंड से मामूली राहत मिली। दिन में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 24 घंटे में मौसम में बदलाव हो सकता है। तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। शुक्रवार को सुबह अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते दृश्यता शून्य रिकॉर्ड की गई है। कोहरे की वजह से जनजीवन भी प्रभावित रहा और सड़कों पर आवागमन कम दिखा। वहीं लोग दोपहर तक घरों में कैद रहे। हालांकि दोपहर में मौसम में बदलाव हुआ और धूप...