प्रयागराज, जनवरी 5 -- प्रयागराज, संवाददाता। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच कड़ाके की ठंड और गलन से लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। एक सप्ताह में रविवार रात का तापमान इस सीजन में दूसरी बार सबसे कम रिकॉर्ड किया गया। वहीं सोमवार सुबह से धूप निकलने से काफी राहत मिली, लोग छतों पर और घर के बाहर धूप लेते नजर आए। सोमवार को अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो रविवार के अधिकतम तापमान के बराबर ही रहा। वहीं रविवार रात का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 6.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि शनिवार की रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था। यानी 24 घंटे में 5.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई। इससे पहले 29 दिसंबर की रात का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री से था। गलन के बढ़ने से जगह-जगह लोग अलाव जलाकर तापते रहे। बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन और अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.