गोपालगंज, दिसम्बर 19 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कोहरे और बर्फीली हवा की गति बढ़कर 9 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाने से भीषण शीतलहर की स्थिति बनी रही। गलन और ठिठुरन से जनजीवन बेहाल रहा। सुबह में ओस की बूंदें बारिश की तरह टपकती रहीं। गुरुवार की शाम से शुक्रवार की सुबह तक आसमान में घना कोहरा छाया रहा और धूप नहीं निकली। न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इस सीजन में पहली बार लगातार तीन दिनों से ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार कोहरे और ठंड का असर 23 दिसंबर तक बना रहेगा। घने कोहरे को लेकर विज्ञान केंद्र ने 20 दिसंबर तक रेड अलर्ट, 21 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.