जौनपुर, दिसम्बर 21 -- जौनपुर, संवाददाता। दिसंबर माह का सबसे ठंड दिन शनिवार रहा। यह दिन सीजन का सबसे ठंडा रहा। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहने से लोग दिनभर गलन से ठिठुरते रहे। बादल छाए रहने और पछुआ हवा के चलते ठण्ड चरम पर रही। सूर्य के दर्शन नहीं हुए। पशु पक्षी भी बेतहासा ठंड से परेशान रहे। शुक्रवार की अपेक्षा अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक-एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। अलाव लोगों के जीवन का सहारा बना रहा। शुक्रवार शाम को ही बादल छा गए थे। पूरी रात आसमान में बादल रहने से कोहरे का प्रकोप नाम मात्र का रहा। शनिवार को सुबह लोग सो कर उठे तो बादल और हल्की धुंध का सामना करना पड़ा। लोगों ने किसी की तरह रोजमर्रा के काम निपटाए। कक्षा आठ तक के स्कूल बंद रहने से छोटे बच्चों को राहत मिली। ऐसे मौसम में सर्वाधिक परेशानी पशुपालकों और उन किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.