बुलंदशहर, दिसम्बर 13 -- ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरे ने दस्तक दे दी है। शनिवार को सीजन के पहले कोहरे ने सुबह जनजीवन प्रभावित कर दिया। घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई। जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। हाईवे और प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। हालात ऐसे रहे कि वाहन चालकों को लाइट और फॉग लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार को तड़के से घने कोहरे की चादर से जनपद लिपटा रहा। दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। कोहरे में वाहन चालक लाइट और इंडिकेटर जलाकर सफर करते नजर आए। कोहरे के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के साथ ठंड और गलन भी बढ़ गई है। सुबह-सुबह घरों से निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। ठिठुरन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.