भागलपुर, फरवरी 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। पछुआ हवा कमजोर होने से सूरज की तपिश बढ़ती जा रही है। दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। परिणाम मंगलवार को इस सीजन में दूसरी बार दिन का पारा 29.0 डिग्री सेल्सियस को छू लिया और इस सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन बना दिया। वहीं रात में ठंड तकरीबन खत्म हो चुकी है। सिर्फ सुबह में लोगों को हल्की सिहरन का अहसास हुआ। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो अभी दिन का मौसम शुष्क बना रहेगा। 23 फरवरी को मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। 0.7 डिग्री सेल्सियस चढ़ा दिन का पारा, रात के तापमान में मामूली कमी बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन के तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई वहीं रात के तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली कमी दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.