मिर्जापुर, अगस्त 12 -- चुनार/हलिया हिन्दुस्तान संवाद । भाजपा के हलिया मंडल के तत्वावधान में हरघर तिरंगा यात्रा बरी गांव स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर निकाली गई। तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि, ज्ञानेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, अवधेश पाल, अंशु मिश्रा, मंतोष अग्रहरि, आशुतोष शामिल थे। चुनार तहसील के सीखड़ ब्लाक के खैरा के आजाद चौक चौराहे पर भारत माता, चंद्रशेखर आजाद, सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि जगदीश सिंह पटेल व मंडल अध्यक्ष विजय भारद्वाज ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में विजय नारायण सिंह, मानसिंह, फूलगेन सिंह, शिव प्रसाद द्विवेदी, ज्ञानधर शुक्ला, प्रेम चंद्र सिंह रणवीर प्रताप सिंह जय हिंद सिंह, शीतलेश्वर प्रसाद पाठक राहुल त्रिपाठी, अनूप सिंह शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.