गुमला, जुलाई 26 -- जारी, प्रतिनिधि। जारी प्रखंड के सीकरी स्कूल में शुक्रवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद् सदस्य दिलीप बड़ाईक व रेंजर जगदीश राम मौजूद रहे। वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण-संवर्द्धन को लेकर विद्यार्थियों व ग्रामीणों को सजग-जागरूक किया गया। स्कूल परिसर में फलदार पौधे लगाये गये। रेंजर जगदीश राम ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है। उन्होनें अधिक से अधिक पौधे लगाने व पर्यावरण को सुरक्षित बनाने का आहृवान किया। कार्यक्रम में कुरूमगढ़ रेंज के सभी वनरक्षी,स्कूल के शिक्षक व विद्यार्थियों के साथ-साथ ग्रामीण शामिल रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.