आगरा, जुलाई 12 -- जिले के किसानों के लिए यह राहत भरी खबर है। आगरा और फतेहपुर सीकरी मंडी समिति में मूंग खरीद केंद्र खुल गए हैं। यहां सरकार से निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीदारी शुरू हो गई है। किसान यहां अपनी उपज को बेच सकते हैं। शासन ने आगरा में मूंग खरीद केंद्र संचालित करने की अनुमति दे दी थी। इसके बाद भी करीब 15 दिनों तक खरीद केंद्र नहीं खोले गए। इस पर किसान नेताओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर केंद्र खोलने की मांग उठाई थी। बीती 16 जून को किसान नेता मोहन सिंह चाहर, रालोद नेता कप्तान सिंह चाहर अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल के साथ डीएम से मिले थे। इसके बाद दोनों स्थानों पर खरीद केंद्र खोल दिए गए। शनिवार को को-ऑपरेटिव एडीओ सुनील कुमार के साथ किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने आगरा मंडी समिति में बनाए गए खरीद केंद्रों का जायजा लिया। एडीओ ने केंद्र प्रभारी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.