हापुड़, सितम्बर 6 -- गढ़ सर्किल में नई सीओ के रूप में स्तुति सिंह ने पदभार संभाल लिया है। इससे पहले भी वह दो बार गढ़ क्षेत्र में सीओ के पद पर रह चुकी हैं। तीसरी बार चार्ज मिलने के बाद लोगों में उनके प्रति उम्मीदें बढ़ गई हैं। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में महिला अपराध पर नियंत्रण और पीडि़तों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगी। उन्होंने कहा कि थानों में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा और पीडि़तों को न्याय दिलाना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा जनसुनवाई को प्रभावी बनाते हुए आम जनता की समस्याओं का समय पर निस्तारण कराया जाएगा। सीओ ने कहा कि गढ़ क्षेत्र का पुलिस-जनसंपर्क बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए नियमित रूप से चौपाल और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि पुलिस और जनता के बीच वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.