बदायूं, नवम्बर 22 -- बिनावर। सीओ सिटी ने थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाने की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को देखा, जिसमें स्थिति संतोषजनक मिली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने में स्वच्छता बनाए रखने और फरियादियों की समस्याओं पर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय ने थाने पहुंचकर मलखाना, हवालात, मैस, महिला डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय और अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की प्रगति भी देखी। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह, उप निरीक्षक संजीव कुमार, उप निरीक्षक रवींद्र शुक्ला, हेड कांस्टेबल मनोज निगम, सुरमीत, सीमा, पूनम सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.