एटा, जनवरी 9 -- एसएसपी श्याम नारायण सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को एएसपी क्राइम योगेन्द्र सिंह नेतृत्व में पुलिस लाइन स्थित सभागार में सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाह ने एएचटी थाना एवं एसजेपीयू की मासिक समीक्षा बैठक की। साथ ही प्रशिक्षण कार्यशाला का भी आयोजन किया। कार्यक्रम में थानों से आए बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों के साथ संवाद स्थापित कर बाल श्रम, नशा मुक्ति, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति आदि पर चर्चा की गई तथा रोकथाम के लिए कार्यशाला का आयोजन कर जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति, नशामुक्ति, बाल विवाह की रोकथाम की शपथ दिलाई गयी। बैठक में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरएम तिवारी, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष आनन्द कुमार पाण्डेय, चाइल्ड हेल्प लाइन कोर्डिनेटर ज्योति शर्मा, वन स्टाप सेन्टर जागृति चतुर्वे...