मथुरा, मार्च 23 -- थाना मगोर्रा के सरकारी आवास में रह रही महिला दारोगा के कमरे में घुसकर उप निरीक्षक द्वारा किये गये दुष्कर्म का प्रयास के मामले की विवेचना अब सीओ मांट गुंजन सिंह करेंगी। अभी तक सीओ गोवर्धन द्वारा इसकी विवेचना की जा रही थी। वहीं दूसरी ओर पुलिस सोमवार को पीड़िता के कोर्ट में बयान करा सकती है। दरोगा के डीएनए सैंपल लेकर जांच को फोरेंसिक लैब भेजे जाएंगे। बताते चलें कि बुधवार रात थाना मगोर्रा में तैनात महिला दरोगा थाना परिसर स्थित आवास में सो रही थी तड़के करीब तीन बजे थाने में ही तैनात उप निरीक्षक मोहित राणा ने नशे की हालत में उसके क्वार्टर में घुसकर छेड़खानी की, इसका विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। इस मामले के संज्ञान में आने पर जांच के बाद डीआईजी/एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.