जमशेदपुर, जनवरी 8 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पटमदा के अंचल अधिकारी(सीओ) पर हुए हमले को गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला कानून-व्यवस्था को चुनौती देने जैसा है और ऐसे कृत्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान कर उन्हें कठोर सजा दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.