सहारनपुर, जनवरी 7 -- सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने के लिए पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। बुधवार को पुलिस ने दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान 72 वाहन चालकों के चालान काटे गए। साथ ही सीओ ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर चुनहेटी चौकी के पास सीओ रुचि गुप्ता, कोतवाली प्रभारी राधेश्याम यादव ने हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत 72 वाहन चालकों के चालान काटे गए। इस दौरान सीओ ने दोपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया। कोतवाली प्रभारी राधेश्याम यादव ने बताया कि 72 वाहन चालकों के चालान काटे गए। साथ ही लोगों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...