मऊ, सितम्बर 25 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत मधुबन थाने की पुलिस ने बुधवार को जागरूकता रैली निकाली। सीओ अभय कुमार सिंह ने झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी, विद्यालय की छात्राएं एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। रैली में शामिल लोगों ने महिला शक्ति की महत्ता को दर्शाते हुए नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वालम्बन के प्रति लोगों को जागरूक किया। मधुबन थाना परिसर से निकली रैली बनियाबान तिराहा, भैरोपुर मोड़, मधुबन बस स्टैंड, दुबारी मोड़ सहित पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए वापस थाना पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों को महिला शक्ति की महत्ता को दर्शाते हुए नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वालम्बन के प्रति जागरूक किया गया। सीओ मधुबन ने कहा कि हमारे देश की आधी आबादी नार...