नैनीताल, दिसम्बर 3 -- नैनीताल। क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल ने बुधवार को कोतवाली मल्लीताल व तल्लीताल थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना अभिलेखों और सीसीटीएनएस से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने थाने में उपलब्ध शस्त्रों और आपदा उपकरणों का उचित रख-रखाव के निर्देश दिए। सीओ ने प्रभारी निरीक्षक हेम चंद्र पंत को क्षेत्र में गश्त और पिकेट व्यवस्था बढ़ाने और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने को कार्रवाई के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.