गिरडीह, मार्च 2 -- देवरी। देवरी अंचल क्षेत्र के भेलवाघाटी पंचायत भवन के सभागार में शनिवार को अंचल अधिकारी श्यामलाल मांझी के नेतृत्व में कर्मियों एवं रैयतों के बीच आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें फतेहपुर-भेलवाघाटी सड़क चौड़ीकरण कार्य में जमीन अधिग्रहण होने वाले रैयतों को एलपीसी व वंशावली ऑन द स्पॉट उपलब्ध करवाने की बात कही गई। इस संबंध में अंचलाधिकारी श्यामलाल मांझी ने बताया कि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी द्वारा फतेहपुर भेलवाघाटी- बोंगी सीमाना तक सड़क निर्माण कार्य के लिए संबंधित गांवों के रैयतों की कुछ अंश जमीन अधिग्रहण किया गया था। जिसमें उक्त सड़क में फतेहपुर, पांडेयडीह, सोनरे, जमुनियां, बड़कीटांड़, बरमसिया, रमनीटांड़, भेलवाघाटी व जगसिमर गांव के रैयतों के बीच आम सभा आयोजित की गई। जिसमें रैयतों द्वारा जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.