चम्पावत, जून 8 -- लोहाघाट। सीओ शिवराज सिंह राणा ने पुलिस चौकी बाराकोट का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सीएओ ने बाराकोट के बैड़ाओड़ गांव में चौपाल लगाकर जनसमस्याओं को सुना। सीओ शिवराज सिंह राणा ने पुलिस चौकी बाराकोट में कार्यालय अभिलेखों की जांच की और सभी कर्मचारियों को अधिक से अधिक सत्यापन करने, ग्राम अपराध रजिस्टरों को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने साइबर क्राइम टोल-फ्री नंबर 1930, पोक्सो अधिनियम, और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में नागरिकों को जागरूक करने के लिए विशेष निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बाराकोट के बैड़ाओड़ में चौपाल लगाकर ग्राम प्रधान, ग्राम प्रहरियों और लोगों की समस्याओं को सुना। सीओ क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.