घाटशिला, फरवरी 13 -- पोटका, संवाददाता । पोटका की अंचलाधिकारी निकिता बाला ने प्रखंड के तुड़ी मौजा में किये गए सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया है। अंचलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में सरकारी जमीन को अतिक्रमण किये अतिक्रमणकारियो को 15 दिनों के अंदर स्वतः अतिक्रमण को हटाने का आदेश दिया गया है। अंचलाधिकारी निकिता बाला ने बताया कि तुड़ी की सरकारी जमीन में रंजीत मिश्रा ने 80 डिसमिल,मनोज कुमार सिंह ने 0.1 डिसमिल, संजय मार्डी ने 4 डिसमिल एवं जमशेदपुर रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हॉट मिक्स प्लांट लगाया गया है। इन चारों पर जेपीएलई केस दर्ज किया गया था इनके द्वारा किसी प्रकार का सन्तोषजनक जबाब नहीं मिलने पर 15 दिनों के अंदर अतिक्रमण हटाने का आदेश दे दिया गया है। नहीं हटाने पर प्रशासन अपने स्तर से कार्रवाई करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...