गढ़वा, सितम्बर 8 -- गढ़वा। गढ़वा शहरी प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सोमवार को डीसी दिनेश यादव के निर्देश के आलोक में गढ़वा सीओ सफी आलम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। उसके तहत गढ़वा शहर स्थित सरस्वतीया नदी के किनारे सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए गढ़देवी मंदिर के निकट स्थित पुल से नगवां मोहल्ले में स्थित पुल तक अवैध रूप से क़ब्जे वाली भूमि को मुक्त कराया गया। उस दौरान अतिक्रमित भूमि पर निर्मित विभिन्न संरचनाओं को जिला प्रशासन द्वारा तोड़कर अतिक्रमण नहीं करने का चेतावनी दिया है। सीओ ने कहा कि सरकारी भूमि लोगों की सुविधा के लिए सार्वजनिक उपयोग के लिए होते हैं। उन्होंने आमजनों से ऐसे स्थलों पर अतिक्रमण नहीं करने व अतिक्रमण जैसे मुद्दे आने पर प्रशासन को सूचित करने की अपील की है। मौके पर अंचल अधिकारी समेत अंचल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.