शामली, मई 5 -- सोमवार देर रात्रि शहर के कनिका कॉम्पलैक्स स्थित स्पा सैंटरों पर अनैतिक कार्यो की शिकायत पर सीओ सिटी अमरदीप मौर्य ने कोतवाली पुलिस व महिला पुलिस को साथ लेकर छापेमारी की। पुलिस के आने की सूचना पहले ही लीक होने पर आधे से ज्यादा स्पा सैंटर बंद मिले, लेकिन पुलिस ने मौके से तीन युवक व तीन युवतियों को बरामद किया। सोमवार देर रात्रि पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम के आदेश पर सीओ सिटी अमरदीप मौर्य ने शहर के कनिका कॉम्पलैक्स स्थित स्पा सैंटरों पर अनैतिक कार्यो की शिकायत पर छापेमारी की। सीओ जैसे ही कनिका कॉॅम्पलैक्स पहुंचे तो कई स्पा सैंटर बंद मिले। वही सघन चैकिंग की गई तो सीओ ने मौके से एक कमरे से तीन युवक व तीन युवतियां बरामद की। जिनसे पूछताछ की गई वह संतोषजनक जवाब नही दे सके। जिसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को मौके पर बुलाकर उनके सुपुर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.